प्रिय साधर्मी,
भौतिकता की चकाचौंध में नयी पीढ़ी नैतिक/धार्मिक संस्कारों से विमुख हो रही है। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को लौकिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा भी प्राप्त हो, जिससे वह स्वाभिमान पूर्ण जीवन जी सके, अध्यात्म के पथ पर प्रगति कर सके और औरों के लिये प्रेरणा बन सके। इसी उद्देश्य से सत्पथ की सभी गतिविधियाँ संचालित हैं।
पंजीयन सम्बन्धी शर्तें
- पुस्तकें सीमित होने से आरक्षण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ही होगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म केवल अंग्रेज़ी / English भाषा में ही भरें।
- फॉर्म सबमिट करते ही आपको रजिस्ट्रेशन नम्बर दिया जाएगा, जिसे नोट करके रखना होगा। वही नम्बर ऑनलाइन परीक्षा में उपयोग करना होगा।
- ID-Card / Certificate के लिए प्रत्येक व्यक्ति का पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करना अनिवार्य है।
- पंजीयन की अंतिम तिथि प्रत्येक सीज़न के लिए पंजीयन पोर्टल पर घोषित की जाती है।
रिफंड नीति
रजिस्ट्रेशन फीस का उपयोग शिक्षा प्रभावना में होगा, अतः रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड की सुविधा नहीं है। स्वैच्छिक दान भी अप्रतिदेय (non-refundable) है।
वेबसाइट का उपयोग
इस वेबसाइट पर उपलब्ध साहित्य, चित्र एवं सामग्री स्वाध्याय हेतु है। व्यावसायिक उपयोग के लिए कृपया पूर्व अनुमति लें।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें: +91 74999 77257 · support@satpath.org
जिस पंथ चले भगवंत, वही आचरिये!
